जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने एक एक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं, बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों, भूमि आवंटन आदि की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।