चित्तौड़गढ़: रिठौला चौराहा पर भैंस के सींग मारने से बाइक सवार डिवाइडर पर जा गिरा, गंभीर हालत में ज़िला चिकित्सालय में कराया भर्ती
उदयपुर नेशनल हाईवे पर भैंस के सिंग मारने से बाइक सवार डिवाइडर पर जा गिरा। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। लालजी का खेड़ा निवासी 35 वर्षीय चंपालाल पुत्र किशन लाल नगर रिठौला गांव में अपने काम के पैसे लेने गया था। वहां से लौटने के दौरान रिठोला चौराहा पर रोड क्रॉस करती भैंस के सिंग मारने से बाइक सवार डिवाइर पर जा गिरा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।