हुज़ूर: पिपलानी इलाके में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देकर पिया एसिड, हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 16, 2024 पिपलानी इलाके में शराब के नशे में एसिड पीने का एक मामला सामने आया है, जिससे युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने एसिड पीने से पहले पुलिस को डायल 100 पर फोन कर सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक एसिड पी चुका था। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।