हुज़ूर: जिले के सुभाष नगर से करोद तक बनेंगे एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन
Huzur, Bhopal | Feb 16, 2024 भोपाल मेट्रो की ऑरेज लाइन के प्रायोरिटी रूट (सुभाषनगर से एम्स) के बीच जो कंपनी 8 स्टेशन बना रही है, वही कंपनी बाकी 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन और बनाएगी। ये स्टेशन 596.40 करोड़ रुपए से बनेंगे। इसकी फाइनेंशियल बिड खुल चुकी है। एनओसी मिलने के बाद 'ओके' होते ही वर्क ऑर्डर जारी होंगे।