हुज़ूर: भोपाल स्टेशन से आज रवाना होगी आस्था एक्सप्रेस ट्रेन, 1400 से अधिक भक्त जाएंगे अयोध्या
Huzur, Bhopal | Feb 16, 2024 अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। सरकार की तरफ से 1400 से अधिक भक्तों को अयोध्या में दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। भोपाल रेलवे स्टेशन से आज आस्था एक्सप्रेस ट्रेन से भक्त अयोध्या जाएंगे। इसके लिए स्टेशन पर तैयारियां की जा रही हैं।