पिपरा: भगत तेंदुआ गांव में पुलिस-पब्लिक चौपाल का हुआ आयोजन, बीट पुलिसिंग से हर वार्ड-पंचायत की समस्याओं का होगा समाधान : डीएसपी
Pipra, Palamu | Jul 2, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत के भगत तेंदुआ स्थित काली मंदिर परिसर में गुरुवार के दोपहर 3 बजे पुलिस-जनता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार ने की, जबकि संचालन पुलिस इंस्पेक्टर सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया। चौपाल में नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।