कासगंज: नीट पेपर लीक के विरोध में जनवादी नौजवान सभा ने राष्ट्रपति के नाम तहसील में दिया ज्ञापन, चलाया हस्ताक्षर अभियान
कासगंज में भारत की जनवादी नौजवान सभा और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीट परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। और तहसील कासगंज में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया, जिसमें निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, NTA की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की।