गड़हनी: चुनाव को लेकर पुलिस ने गड़हनी में की वाहन चेकिंग
विधानसभा चुनाव को लेकर गड़हनी में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान। ये अभियान गुरुवार दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी स्टेशन के पास किया गया। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन बहुत मुस्तैद है और ये लगातार वाहन चेकिंग चलता रहेगा। चुनाव को ले विशेष पुलिस बल भी आ चुकी है।