सगड़ी: चकलालचंद गांव में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, लगाए आरोप
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकलालचंद गांव में रविवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह पहुंचे । उन्होंने अभिषेक सिंह के साथ संदिग्ध हाफ एनकाउंटर के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की । वहीं वीरू सिंह पीड़ित परिजनों से घटना की पूरी जानकारी से अवगत हुए । विगत दिनों मुकदमे में अभिषेक सिंह के साथ पुलिस का हाफ एनकाउंटर हुआ था ।