स्टारों की चमक में फेल हुई व्यवस्था! पवन सिंह-रवि किशन के कार्यक्रम में मची भगदड़, कुर्सियां चलीं, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां
बलिया: भोजपुरी सुपरस्टार व एमएलसी पवन सिंह और अभिनेता-सांसद रवि किशन के कार्यक्रम में मंगलवार की रात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। जिन तैयारियों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, वे हजारों की भीड़ के सामने धराशायी होते नजर आए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना पहले से थी, तो भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों रही? क्या आयोजकों ने सिर्फ भीड़ जुटाने पर ध्यान दिया और सुरक्षा इंतजामों को नजरअंदाज कर दिया?
घटना ने प्रशासन और आयोजकों दोनों की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टारों की एक झलक पाने के लिए पहुंचे लोगों को मनोरंजन के बजाय अव्यवस्था, भगदड़ और लाठियां क्यों मिलीं?
नगरा की यह घटना एक बार फिर बता गई कि बड़ी भीड़ बुलाना आसान है, लेकिन उसे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभालना ही असली परीक्षा होती है और इस परीक्षा में व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई। #PawanSingh #RaviKishan
#NagraBallia #BalliaNews
#BreakingNews
#CrowdMismanagement
#LathiCharge #PublicSafety
#EventManagementFail
#SecurityLapse
#BalliaUpdates #UPNews
#NagraEvent
#ViralNews #जनता_की_सुरक्षा
#अव्यवस्था #लाठीचार्ज
#बलिया_समाचार
#नगरा #पवन_सिंह #रवि_किशन
#भीड़_बेकाबू #प्रशासन_पर_सवाल #व्यवस्था_फेल