बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला की रहने वाली महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देने का आरोप
कांकर टोला की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसके पति ने लड़ाई झगड़ा होने पर उसे तीन तलाक दे दिया ।इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की एसएसपी बरेली से मामले की शिकायत की गई है ।वहीं मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।