महोबा: बांदा जिले में संत हत्याकांड के विरोध में नामदेव समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Jun 30, 2026 त्रिदेव-शनि मंदिर में संत सच्चिदानंद महाराज की हत्या के विरोध में महोबा में अखंड भारतीय नामदेव महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।