बकावंड: बस्तर जिले में मछलियों के प्रजनन काल के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मतस्याखेट पूर्णत: प्रतिबंधित
जगदलपुर, 16 जून 2026/ वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) के मद्देनजर तथा उन्हें उचित संरक्षण देने के लिए राज्य शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 की धारा-3 उपधारा-2 (दो) के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। इस प्रतिबंधात्मक अवधि के दौरान बस्तर जिले की सम