देहरादून: आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
मनसा देवी मंदिर घटना की जानकारी मिलते ही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और स्थिति की निगरानी शुरू की। उन्होंने तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।