इटारसी: ग्राम रतिबंदर प्राथमिक शाला के शिक्षक की छात्र छात्रों से मारपीट एवं अशोभनीय हरकत करने वाले टीचर को किया सस्पेंड
केसला के ग्राम रतिबंदर स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक गोपालगिरी गोस्वामी को नशे की हालत में दो छात्रों और एक छात्रा से मारपीट एवं अभिभानीय हरकत करने के मामले में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे सस्पेंड कर दिया है। घटना गुरुवार की है जब शिक्षक द्वारा गलत हरकत एवं मारपीट करने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा किया था।