बिछिया: बावड़ी उत्सव में जल संरक्षण का संदेश, निकली गंगा कलश यात्रा
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मंडला जिले के विकासखंड स्तरीय बावड़ी उत्सव का आयोजन ग्राम झिरिया स्थित बीहड़ माता मंदिर परिसर में किया गया। 9 जून,मंगलवार को सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा,श्रमदान और जल संरक्षण शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों को बढ़ावा देना था l