चानन: मननपुर दुर्गा स्थान से चानन थाना के समीप से पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
चानन थाना की पुलिस ने मननपुर दुर्गा स्थान के समीप से 15 लीटर महुआ शराब के साथ महुलिया गांव के रहने वाले स्व. रामेश्वर यादव के पुत्र बाइक सवार चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. रविवार पूर्वाह्न 10 बजे चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया है. शराब तस्कर कोई न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है.