घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में घर की छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,जिला अस्पताल रेफर
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में घर की छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मंगलवार रात करीब 10 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में घर की छत से गिरकर हरीश पाटील गंभीर रूप से घायल हो गया।