घोड़ाडोंगरी: खमालपुर गांव में जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के खमालपुर गांव में जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त कुही निवासी मिथुन के रूप में हुई। रानीपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि खमालपुर में जीप ने बाइक को टक्कर मिथुन धुर्वे की मौत हो गई।