घोड़ाडोंगरी: सारनी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मृतक आशीर्वाद शर्मा निवासी सारनी के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनों को सौप दिया। वही घायल हरिश चौकीकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।