अरवल: अरवल एसपी ने सुनीं आमजनों की शिकायतें, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Apr 9, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमीने जिले के आमजन की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं। लोग भूमि विवाद,अपराध, बिजली-पानी जैसी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। एसपी ने सभी फरियादों पर गंभीरता बरतते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल निस्तारण के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस पहल से ग्रामीणों में प्रशासनिक विश्वास बढ़ा है। एसपी ने कहा, जन समस्याओं का शीघ्र समाधान हमारी प्राथमिकता है।