इटावा: जसवंतनगर इलाके में महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Sep 22, 2024 जसवंतनगर इलाके में महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला जसवंतनगर इलाके के सराय भूपत का है। महिला कमलेश कुमारी खेत में काम कर रही थीं, तभी वहां झाड़ियों में बैठे सांप ने महिला को काट लिया। आनन फानन में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज़ जारी है।