भिंड नगर: जिला अस्पताल के बाहर बने मूत्रालय की नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने साफ सफाई कर लोगो को दिया स्वच्छता का संदेश
भिण्ड। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल के बाहर बने सार्वजनिक मूत्रालय में स्वयं सफाई अभियान चलाकर आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।इस दौरान उन्होंने मूत्रालय की साफ-सफाई करते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अगर सार्वजनिक स्थल साफ स्वच्छ रहेगा तो स्वच्छता दिखेगी