मीनापुर: पुरैनिया गांव में भोज के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, सभी आरोपी फरार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में भोज खाने के दौरान दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में घायल 40 वर्षीय मनोज सहनी की इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।