परसिया: गुरुद्वारे में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 205 मरीजों की जांच, जबलपुर में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन
गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा परासिया में बुधवार को सुबह 10 बजे से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जबलपुर के नेत्र चिकित्सालय ने गुरुद्वारे में लगाए गए शिविर में निशुल्क नेत्र जांच की। शिविर में 205 लोगों की आंखो की जांच की गई। इनमें से सौ मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। इनके मोेतियाबिंद के आपरेशन जबलपुर में किए जाएंगे। बुधवार को 6 बजे 70 मरीज जबलपुर भेजे गए।