डेहरी: अवैध बालू खनन में संलिप्त सर्कल इंस्पेक्टर को शाहाबाद DIG ने किया निलंबित, कार्यालय कक्ष में मीडिया को दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Feb 3, 2024 डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर उदय बहादुर का बालू तस्करों के साथ मिलीभगत से संबंधित एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ था। जिसमे इनकी बातचीत संदिग्ध पाई गई थी। बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जाँच डेहरी के एएसपी शुभांक मिश्रा से कराई गई। मामला प्रथम दुष्टया सत्य पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।