डेहरी: आयर कोठा में पीएनबी के सीएसपी में ₹2.70 लाख की हुई लूट, मौके पर पहुंचे SHO व ASP
Dehri, Rohtas | Feb 3, 2024 आयरकोठा थाने क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित पीएनबी के सीएसपी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे तथा शटर को अंदर से गिरा दिया वही सीएसपी ऑपरेटर रिंकु कुमार को गन पॉइंट पर ले लिया तथा 2 लाख 70 हजार रुपए कैश लूट लूट कर फ़रार हो गए ।वही घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्राची कुमारी व ए एस पी शुभांक मिश्रा मौके वारदात पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं।