डेहरी: स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाकों से फ़रार चल रहे 12 आरोपी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Feb 3, 2024 रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि जिले में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न जगहों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ₹2,86,000 का जुर्माना किया गया है। वहीं एक बाइक भी ज़ब्त की गई है।