#baghpatpolice
क्षेत्र में हो रही विद्युत तार चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी खेकड़ा, थाना प्रभारी चांदीनगर तथा चौकी रटौल सहित क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में विद्युत तार चोरी की घटनाओं की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, कबाड़ी दुकानों की नियमित जांच एवं आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
2 views | Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026