आज दिनांक 26.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री स्टालिन फिडल कुमार के० द्वारा नगर परिषद, नोखा क्षेत्र स्थित पार्क, सूर्य मंदिर पोखरा एवं छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित स्थलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सूर्य मंदिर परिसर पहुंचकर आगामी छठ पर्व को लेकर घाट की तैयारियों, पहुंच मार्ग तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए छठ घाट पर शौचालय निर्माण कराने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नोखा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने चिल्ड्रेन पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए उपकरणों, परिसर की स्थिति एवं उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा एवं पार्क की बेहतर व्यवस्था के दृष्टिगत पार्क की बाउंड्री को और ऊंचा किया जाएगा। साथ ही बाउंड्री पर आकर्षक पेंटिंग कराकर पार्क के सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाया जाएगा।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#RohtasDistrict
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 26, 2026