माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा CWJC No. 1848/2022 में पारित आदेश के आलोक में रोहतास जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं की व्यवस्थाओं के निरीक्षण एवं अनुश्रवण के उद्देश्य से आज दिनांक 26.09.2026 को पर्यवेक्षण गृह, रोहतास का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनुज कुमार जैन की अध्यक्षता में गठित निरीक्षण समिति तथा जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा संयुक्त रूप से पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यवेक्षण गृह में आवासित कुल 50 विधि-विवादित किशोरों से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में किशोरों के आवासन, खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा संस्थान में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण समिति द्वारा किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उनके संरक्षण एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री राज, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम श्री विकास कुमार, सिविल सर्जन श्री मणि रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मदन राय, सीजेएम सासाराम श्रीमती राधा कुमारी, प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद श्री निलेश भारद्वाज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास श्री कृष्ण देव कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, रोहतास सुश्री विनीता कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक-सह-नोडल पदाधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई सुश्री चित्रा कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत) श्री विक्रमादित्य पाल, जिला प्रोबेशन पदाधिकारी श्री जयप्रकाश कुमार, अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह सहित पर्यवेक्षण गृह के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 26, 2026