रामपुर: ऑपरेशन परवाह में रामपुर पुलिस को मिला प्रथम स्थान, SP ने सिविल लाइन कार्यालय पर कर्मियों को किया सम्मानित
Rampur, Rampur | Jul 18, 2025 शुक्रवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस की सोशल मीडिया सेल को 'ऑपरेशन परवाह' डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आज पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह अभियान 19 अप्रैल से 19 मई 2025 तक बरेली जोन में चला था, जिसमें रामपुर जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।