खंडवा: दो लड़कियों के प्रेम संबंध पर विवाद, न्यायालय परिसर में घंटों तक चला हंगामा
खंडवा के कोर्ट परिसर में गुरुवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दो युवतियां साथ रहने की जिद को लेकर अपने परिजनों के सामने अड़ गईं। जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह जीवन बिताना चाहती हैं। इसी को लेकर दोनों पक्ष अधिवक्ता के पास पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।