लटेरी: छीरारी में फरियादी की बिजली चोरी करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
शनिवार शाम 5:00 बजे मुरवास पुलिस ने बताया है कि मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम छीरारी में एक आरोपी द्वारा फरियादी की बिजली केवल चोरी कर ली गई है जिसकी कीमत करीब ₹15000 बताई जा रही है फरियादी की शिकायत पर मुरवास पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह सपेरा के खिलाफ चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है