शिवगंज: शिवगंज में दो दिन से हाजिरी का इंतजार, पंचायत समिति के बाहर बैठे रहे श्रमिक
पंचायत समिति शिवगंज के बाहर शुक्रवार को दर्जनों श्रमिक हाजिरी दर्ज होने का इंतजार करते रहे। श्रमिकों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से उन्हें हाजिरी दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इससे उनमें नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार वाण गांव के श्रमिक शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से ही विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचे