रामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Feb 3, 2026 मंगलवार को सुबह नौ बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं के टर्नआउट की जांच की। साथ ही पुलिस लाइन स्थित भोजनालय, लाइब्रेरी, जिम और आरटीसी कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने अनुशासन बनाए रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।