बडोनी: ग्राम सिनावल में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण
Badoni, Datia | Apr 14, 2025 पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम सिनावल पहुँचकर सोमवार सुबह 11 बजे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता भानु ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व गृहमंत्री ने आमजन को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश के संविधान निर्माता को याद कर रहे हैं।