सिरसागंज: नगर में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 19 अप्रैल, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन इटावा रोड स्थित पंडित चतुर्भुज महाराज ब्राह्मण धर्मशाला, गिरधारी इंटर कॉलेज के सामने संपन्न होगा।