टोंक: पोस्टर विमोचन के साथ रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू, टोडारायसिंह उपखंड के अलियारी पंचायत क्षेत्र में होगा आयोजन
पोस्टर विमोचन के साथ रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू टोडारायसिंह। उपखंड के अलियारी पंचायत क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा-रामनगर में होने वाले नवदिवसीय एकादश कुण्डात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को कैबिनेट जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निजी आवास पर महायज्ञ के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।