चक्रधरपुर में एसडीओ ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन पर दिया गया विशेष जोर
See more.......
चक्रधरपुर : दुर्गा पूजा-2026 के मद्देनजर पोड़ाहाट के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को चक्रधरपुर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में गुदड़ी बाजार, कपड़ा पट्टी, नूतन दुर्गा पूजा समिति, शौंडिक धर्मशाला, शीतला मंदिर, भगत सिंह चौक तथा रानी रासल दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
#citilivejharkhand #nonfollowers #foryouシ #facebookviral #durgapuja