बिंदकी: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा और शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव से 7 दिन पहले दिन में करीब 11:00 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी अचानक बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया जब कोई जानकारी नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने इस मामले में सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे मुकदमा दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।