गुना नगर: म्याना: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, साथियों ने करंट लगने की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
म्याना थाना क्षेत्र के गजनाई में 30 वर्षीय मजदूर प्रमोद अहिरवार की संदिग्ध मौत हो गई। वह 9 अप्रैल सुबह मजदूरी पर निकला था और अगले दिन साथियों ने करंट लगने से मौत की सूचना दी। परिजनों ने इस पर संदेह जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।