ग्यारसपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसडीएम शशि मिश्रा ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में ग्यारसपुर एसडीएम शशि मिश्रा ने रविवार सुबह 9 बजे सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए।