Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों में खासा उत्साह यमुनानगर, 10 अगस्त- उपायुक्त प्रीति के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता के मार्गदर्शन में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व्यासपुर, पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडौली एवं अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण देश भक्तिमय हो गया। हर घर तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, स्वतंत्रता और देश की एकता का प्रतीक है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं इस अभियान से जुड़ें और अपने परिवार तथा आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अगस्त के महीने का भारतवर्ष में विशेष महत्व है और इस माह में पूरे देश में पूरे जोश और देश भक्ति की भावना से प्रेरित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 10, 2026

MORE NEWS

ग्राम पंचायत कलावड वासियों की ओर से दूसरा विशाल कावड़ शिविर।
समस्त ग्रामवासियों का रहा सहयोग, कावड़ शिविर में कावड़ियों के लिए हर एक सुख सुविधा उपलब्ध और कावड़ियों ने भी की तारीफ इस कावड़ शिविर की।

ग्राम पंचायत कलावड वासियों की ओर से दूसरा विशाल कावड़ शिविर। समस्त ग्रामवासियों का रहा सहयोग, कावड़ शिविर में कावड़ियों के लिए हर एक सुख सुविधा उपलब्ध और कावड़ियों ने भी की तारीफ इस कावड़ शिविर की।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 10, 2026

नगर निगम ने नेहरू पार्क में लगाई तिरंगा प्रदर्शनी, जाने ध्वज संहिता और तिरंगे का गौरवशाली इतिहास

प्रदर्शनी देख तिरंगे के 1906 से 1947 तक के ऐतिहासिक सफर से रूबरू हुए नागरिक

नेहरू पार्क में तिरंगा प्रदर्शनी का नगर निगम ने किया आयोजन, निगम आयुक्त ने किया उद्घाटन

यमुनानगर।
नगर निगम यमुनानगर द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत शहर के नेहरू पार्क में एक भव्य तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसका विधिवत उद्घाटन किया। मेयर सुमन बहमनी एवं निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित प्रदर्शनी में नागरिकों को 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का ऐतिहासिक क्रमिक विकास रहा, जिसमें 1906 से लेकर 1947 तक तिरंगे के सफर को बेहद सुंदर और ज्ञानवर्धक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के विस्तृत अर्थ, बीच में स्थित अशोक चक्र के महत्व और ध्वज संहिता (झंडा फहराने के नियमों) की बारीकियों से आम जनता को अवगत कराया गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण उपलब्धियों में फहराए गए तिरंगे की घटनाओं को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। वंदे मातरम समेत कई देश भक्ति से जुड़ी जानकारियां भी प्रदर्शनी में दिखाई गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का संदेश दिया गया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में नेहरू पार्क पहुंचकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और 'हर घर तिरंगा' अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जिला वासियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गर्व, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक को इसके इतिहास व सम्मान के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। प्रदर्शनी को लेकर स्थानीय निवासियों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार और पंकज सहित नगर निगम के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम ने नेहरू पार्क में लगाई तिरंगा प्रदर्शनी, जाने ध्वज संहिता और तिरंगे का गौरवशाली इतिहास प्रदर्शनी देख तिरंगे के 1906 से 1947 तक के ऐतिहासिक सफर से रूबरू हुए नागरिक नेहरू पार्क में तिरंगा प्रदर्शनी का नगर निगम ने किया आयोजन, निगम आयुक्त ने किया उद्घाटन यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत शहर के नेहरू पार्क में एक भव्य तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसका विधिवत उद्घाटन किया। मेयर सुमन बहमनी एवं निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित प्रदर्शनी में नागरिकों को 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूक किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का ऐतिहासिक क्रमिक विकास रहा, जिसमें 1906 से लेकर 1947 तक तिरंगे के सफर को बेहद सुंदर और ज्ञानवर्धक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के विस्तृत अर्थ, बीच में स्थित अशोक चक्र के महत्व और ध्वज संहिता (झंडा फहराने के नियमों) की बारीकियों से आम जनता को अवगत कराया गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण उपलब्धियों में फहराए गए तिरंगे की घटनाओं को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। वंदे मातरम समेत कई देश भक्ति से जुड़ी जानकारियां भी प्रदर्शनी में दिखाई गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का संदेश दिया गया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में नेहरू पार्क पहुंचकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और 'हर घर तिरंगा' अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जिला वासियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गर्व, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक को इसके इतिहास व सम्मान के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। प्रदर्शनी को लेकर स्थानीय निवासियों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार और पंकज सहित नगर निगम के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 10, 2026

श्रावण मास की शिवरात्रि एवं दसवें कावड़ सेवा शिविर के उपलक्ष में भगवान शिव चौकी का आयोजन।
 पुराना सहारनपुर रोड, परवालू अड्डा जगाधरी। 
भगवान शिव के कृपापात्र:-संजीव अरोड़ा (बंटी), सौरव मल्होत्रा जी।

श्रावण मास की शिवरात्रि एवं दसवें कावड़ सेवा शिविर के उपलक्ष में भगवान शिव चौकी का आयोजन। पुराना सहारनपुर रोड, परवालू अड्डा जगाधरी। भगवान शिव के कृपापात्र:-संजीव अरोड़ा (बंटी), सौरव मल्होत्रा जी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 10, 2026

फतेहाबाद में जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन, 833 किसान-मजदूरों और परियोजना वर्करों ने दी गिरफ्तारी
फतेहाबाद, 10 अगस्त।
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कारपोरेट गद्दी छोड़ो आंदोलन के आह्वान पर फतेहाबाद में सैंकड़ों किसान-मजदूरों, खेत व ग्रामीण मजदूरों, परियोजना वर्करों और सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लिया। स्थानीय सब्जी मंडी के पास एकत्रित होकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला और डीसी कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल उस समय गर्म हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। प्रशासन द्वारा करीब 833 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से विष्णु दत्त शर्मा, सुनील कुमार, शीला शक्करपुरा, प्यारा राम म्योदं और तजिंदर सिंह थिंद ने की, जबकि मंच का संचालन रामकुमार बहबलपुरिया, ओमप्रकाश अनेजा, राजेंद्र प्रसाद बाटू और सुखविंदर सिंह ने संभाला।
किसान-मजदूर नेता रामकुमार बहबलपुरिया, विष्णु दत्त शर्मा और ओमप्रकाश अनेजा ने सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश का गरीब तथा मेहनतकश वर्ग आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि लागत बढऩे और आमदनी घटने से किसान-मजदूर भारी कर्ज के जाल में फंस रहे हैं। लंबे संघर्षों के बाद हासिल श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड लागू किए जा रहे हैं, जो मजदूरों को शोषण की तरफ धकेलेंगे। जगतार सिंह, जगीर सिंह, लाभ सिंह, रामस्वरूप ढाणी गोपाल, संदीप महिया ने कहा कि मनरेगा के तहत मिलने वाली रोजगार गारंटी को कमजोर किया जा रहा है तथा खाद्य सुरक्षा कानून पर हमले की नीयत से गुलाबी कार्ड धारकों के राशन में कटौती और डिपो से सरसों तेल बंद करने की तैयारी है। बिजली विभाग के निजीकरण, स्मार्ट मीटर योजना और डीजल-पेट्रोल तथा रसोई गैस के आसमान छूते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
प्रदर्शनकारियों ने मौके पर चल रही नगरपालिका सफाई कर्मचारियों तथा अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। इसके साथ ही, 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेने और समर्थन देने का ऐलान किया गया। आंदोलनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनविरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में इस जनांदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

फतेहाबाद में जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन, 833 किसान-मजदूरों और परियोजना वर्करों ने दी गिरफ्तारी फतेहाबाद, 10 अगस्त। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कारपोरेट गद्दी छोड़ो आंदोलन के आह्वान पर फतेहाबाद में सैंकड़ों किसान-मजदूरों, खेत व ग्रामीण मजदूरों, परियोजना वर्करों और सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लिया। स्थानीय सब्जी मंडी के पास एकत्रित होकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला और डीसी कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल उस समय गर्म हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। प्रशासन द्वारा करीब 833 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से विष्णु दत्त शर्मा, सुनील कुमार, शीला शक्करपुरा, प्यारा राम म्योदं और तजिंदर सिंह थिंद ने की, जबकि मंच का संचालन रामकुमार बहबलपुरिया, ओमप्रकाश अनेजा, राजेंद्र प्रसाद बाटू और सुखविंदर सिंह ने संभाला। किसान-मजदूर नेता रामकुमार बहबलपुरिया, विष्णु दत्त शर्मा और ओमप्रकाश अनेजा ने सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश का गरीब तथा मेहनतकश वर्ग आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि लागत बढऩे और आमदनी घटने से किसान-मजदूर भारी कर्ज के जाल में फंस रहे हैं। लंबे संघर्षों के बाद हासिल श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड लागू किए जा रहे हैं, जो मजदूरों को शोषण की तरफ धकेलेंगे। जगतार सिंह, जगीर सिंह, लाभ सिंह, रामस्वरूप ढाणी गोपाल, संदीप महिया ने कहा कि मनरेगा के तहत मिलने वाली रोजगार गारंटी को कमजोर किया जा रहा है तथा खाद्य सुरक्षा कानून पर हमले की नीयत से गुलाबी कार्ड धारकों के राशन में कटौती और डिपो से सरसों तेल बंद करने की तैयारी है। बिजली विभाग के निजीकरण, स्मार्ट मीटर योजना और डीजल-पेट्रोल तथा रसोई गैस के आसमान छूते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर चल रही नगरपालिका सफाई कर्मचारियों तथा अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। इसके साथ ही, 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेने और समर्थन देने का ऐलान किया गया। आंदोलनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनविरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में इस जनांदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 10, 2026