ईसानगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी रहने के आरोपों के बीच शनिवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव में रैपर मशीन के जरिए खनन कार्य किया जा रहा था, जिसका वीडियो सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।