सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 6.50 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ रखने एवं बेचने का अवैध कार्य करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अजय कुमार दिनांक 06.08.2026 को अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान खेल स्टेडियम, तोशाम के सामने मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हांसी चुंगी, तोशाम पर खड़ा है, जिसके पास मादक पदार्थ हेरोइन है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर रेड कर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन सहित काबू किया।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रवीण पुत्र अमरनाथ निवासी नया बस अड्डा, तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई।*
*पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 6.50 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की।*
आरोपी के विरुद्ध थाना तोशाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशा करने का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उक्त मादक पदार्थ हांसी से खरीदकर लाया था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना तोशाम में लोहा चोरी का एक अभियोग दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।