हाथरस: कस्बा मेंडू में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वल दवा का किया गया छिड़काव
जनपद हाथरस जिलाधिकारी राहुल पांडेय के निर्देशन में कस्बा से मेंडू में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा व अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह द्वारा साफ सफाई कराते हुए एंटी लार्वल का छिड़काव कराया गया। अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने लोगों को अपने घरों के आसपास गंदगी व पानी जमा ना होने देने के लिए जागरूक किया।