हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाजीपुर रेलवे फाटक के पास रेल की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाजीपुर रेलवे फाटक के पास रेल की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।