नदबई: नदबई के लखनपुर में 3 गांवों में अंधड़ से हुआ नुकसान, कई मकान क्षतिग्रस्त
नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। ग्राम पंचायत जहांगीरपुर के गांव होंता, विजयपुरा और गौबरा में कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला कि कई मकानों की छतें उड़ गईं, दीवारें ढह गईं, टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए और बड़ी संख्या में पेड़ तथा बिजली के पोल धराशायी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।