किरनापुर: चैत पूर्णिमा पर ग्राम सिवनी खुर्द में हिरबाजी देव के मेले में शामिल हुए विधायक राजकुमार कर्राहे
ग्राम सिवनी खुर्द में चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हिरबाजी देव भव्य दो दिवसीय मेले में विधायक राजकुमार कर्राहे शुक्रवार लगभग शाम 7 बजे सम्मिलित हुए। उनके आगमन से मेले का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय हो गया। इस अवसर पर विधायक ने भगवान हिरबाजी देव के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मेले में बड़ी संख्या